रींगस में राष्ट्रपति अवार्ड स्काउट्स की साइकिल हाइक का स्वागत:160 किमी की यात्रा पर निकले 18 स्काउट्स और 4 रोवर्स
रींगस में राष्ट्रपति अवार्ड स्काउट्स की साइकिल हाइक का स्वागत:160 किमी की यात्रा पर निकले 18 स्काउट्स और 4 रोवर्स
रींगस : रींगस में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान में राष्ट्रपति अवार्ड के लिए पंजीकृत स्काउट्स की साइकिल हाइक का रींगस में स्वागत किया गया। 18 स्काउट्स और 4 रोवर्स 160 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर जन जागृति का संदेश दे रहे हैं।
18 स्काउट्स और 4 रोवर्स ने कराया पंजीकरण
संघ सचिव विष्णुकुमार जोशी ने बताया कि राष्ट्रपति अवार्ड के लिए 18 स्काउट्स और 4 रोवर्स ने पंजीकरण कराया है। अवार्ड के पाठ्यक्रम के तहत स्काउट्स को 160 किलोमीटर की ऐतिहासिक स्थलों की हाइक पूरी करनी होती है।
कैंप फायर के बाद मंदिरों के किए दर्शन
यात्रा शुरू होने से पहले कैंप फायर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद प्रार्थना और भोजन हुआ। स्काउट्स ने श्याम मंदिर, मठ मंदिर और भैरूजी मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान श्री भैंरू बाबा मंदिर कमेटी, बीटीएस हॉस्पिटल और भामाशाह वैद्य शंभूदयाल शर्मा के निवास सहित विभिन्न स्थानों पर स्काउट्स का फूलमालाओं और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
रींगस से खाटूश्यामजी के लिए रवाना
रोटरी क्लब के पूर्व सह प्रांतपाल डॉ. अजय सक्सैना ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल हाइक को रींगस से खाटूश्यामजी के लिए रवाना किया। इस दौरान वैद्य शंभूदयाल शर्मा, डॉ. अजय सक्सैना, अभिषेक शर्मा, अशोक शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, विनोद अग्रवाल, शंकरलाल रैगर, सुभाष देवंदा, कृष्णकुमार यादव, मुकेश कुमार, डॉ. पुष्कर सिंह, ताराचंद कुमावत, सरदार मान, हंसराज बिजारनियां, डॉ. विकास कुमार, सुभाष चंद्र, महावीर प्रसाद, ममता देवी, आरती देवी और कृष्णा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2412704


