झांसी में तैनात नायब सूबेदार छोटूराम जाट का निधन:कल सैन्य सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि, 2001 में हुए थे सेना में भर्ती
झांसी में तैनात नायब सूबेदार छोटूराम जाट का निधन:कल सैन्य सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि, 2001 में हुए थे सेना में भर्ती
नीमकाथाना : नीमकाथाना के पथवारी मोहल्ला निवासी भारतीय सेना की ईएमई बटालियन में झांसी में तैनात नायब सूबेदार छोटूराम जाट का सोमवार सुबह निधन हो गया। 24 सितंबर को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल झांसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने उनका ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हो सका। सोमवार सुबह करीब 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
छोटूराम वर्ष 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग पंजाब के जालंधर में हुई थी। इसके बाद उन्होंने सेना में रहते हुए विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं और वर्तमान में ईएमई बटालियन झांसी में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे।
छह साल पहले पत्नी का भी हो चुका निध
छोटूराम के परिवार में दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा विशाल और बेटी शिवानी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पत्नी मंजू का करीब छह साल पहले गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। अब पिता के निधन से दोनों बच्चों के सिर से मां के बाद पिता का साया भी उठ गया।
मंगलवार को निकलेगी तिरंगा रैली
छोटूराम बोरान का पार्थिव शरीर सोमवार रात तक नीमकाथाना कोतवाली थाने लाए जाने की संभावना है। मंगलवार सुबह कोतवाली थाने से तिरंगा रैली के रूप में पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद मंगलवार शाम सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। सैन्य जवान को अंतिम विदाई देने के लिए शहरवासी और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में जुटेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2412704


