[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में किडनैप, गुहाला में सड़क किनारे छोड़ा:4-5 बदमाशों ने रुपए ट्रांसफर करवाए; आपसी लेनदेन के चलते किया था अपहरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में किडनैप, गुहाला में सड़क किनारे छोड़ा:4-5 बदमाशों ने रुपए ट्रांसफर करवाए; आपसी लेनदेन के चलते किया था अपहरण

सीकर में किडनैप, गुहाला में सड़क किनारे छोड़ा:4-5 बदमाशों ने रुपए ट्रांसफर करवाए; आपसी लेनदेन के चलते किया था अपहरण

सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में बदमाशों ने एक युवक का किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे 60 किलोमीटर दूर गुहाला नदी की तरफ सड़क किनारे छोड़कर चले गए। पुलिस ने युवक अभिनव जाट निवासी सिरसा हरियाणा को डिटेन कर लिया। उसे घर छोड़ दिया। हालांकि अभी फरार बदमाशों की तलाश जारी है। वहीं आरोपियों ने युवक से रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे।

उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया- शनिवार रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि आजाद नगर में एक गाड़ी में आए 4 से 5 बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक का किडनैप कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां युवक अभिनव जाट की बाइक मिली। अभिनव जाट का सीकर में लोगों को विदेश भेजने का ऑफिस है। मौके पर पुलिस को एक युवती भी मिली। जो युवक के साथ बाइक पर थी। बदमाश युवती को डरा-धमकाकर वहीं छोड़कर चले गए थे।

पुलिस ने पीछा किया, लावारिस हालत में मिली बदमाशों की गाड़ी

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। बदमाशों की गाड़ी का पीछा करते हुए पुलिस उदयपुरवाटी के पास खोप पहुंची। जहां पुलिस को बदमाशों की गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी हुई मिली। गाड़ी के नंबरों के आधार पर मालिक का पता लगाया गया। इसके बाद रविवार शाम को युवक को गुहाला नदी के पास सड़क किनारे से डिटेन किया। बदमाश उसे वहीं छोड़कर चले गए थे।

आपसी लेन-देन का मामला

अब तक की जांच में सामने आया कि आरोपियों में शामिल बदमाश यादराम गुर्जर और उसके साथ के तीन-चार लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी किडनैप होने वाले को पहले से जानते थे। इनका आपसी लेनदेन का कोई मामला था। फिलहाल अब आरोपियों की तलाश जारी है। यादराम पर पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles