‘इनोवेट चूरू’ नवाचार के लिए जिला प्रशासन को स्कॉच अवार्ड
तकनीकी शिक्षा और विद्यार्थियों में उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिला सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को उद्यमिता व स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से संचालित ‘इनोवेट चूरू’ नवाचार को स्कॉच अवार्ड मिला है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में किए गए इस नवाचार को विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल विकसित करने की पहल के रूप में सम्मानित किया गया।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों, शिक्षकों और जिला प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सीडीईओ संतोष महर्षि, इन्क्यूबेशन सेंटर की एसीपी विनोद कुमारी और कंप्यूटर अनुदेशक गौरव शर्मा ने सम्मान प्राप्त किया।
जिले में विद्यालय स्तर पर तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘कोड चूरू’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग और डीओआईटी के आईस्टार्ट इन्क्यूबेशन सेंटर के सहयोग से 18 मई से 16 जून तक राजकीय लोहिया महाविद्यालय में ‘इनोवेट चूरू’ प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें ‘कोड चूरू’ से जुड़े सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की 20 स्टार्टअप टीमों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को कोडिंग, डिजिटल तकनीक, उद्यमिता, व्यक्तित्व विकास और बोलचाल की अंग्रेजी का प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न नवाचारों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग और अवसर उपलब्ध कराए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2410527


