स्व. नाथूराम सैनी व स्व. सेठी देवी की स्मृति में रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त संग्रहित
उदयपुरवाटी रक्तदान शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे की झुंझुनू रोड़ स्थित चुंगी नंबर 3 पर समाजसेवा की अनुकरणीय पहल देखने को मिली। स्वर्गीय नाथूराम सैनी एवं स्वर्गीय सेठी देवी की स्मृति में आयोजित निःशुल्क रक्तदान शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. महेंद्र कुमार माली, प्राध्यापक जगदीश सैनी एवं केमिस्ट लक्ष्मी नारायण के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।
शिविर में जयपुर से आई ‘डॉ. रामपाल ब्लड सेंटर’ की विशेषज्ञ टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद कुमावत, डॉ. रवि माली, डॉ. प्रवेज खान, नरेश मिस्त्री, सुरेश सैनी, फार्मासिस्ट गुंजन माली, दीपिका रेपस्वाल, योगेन्द्र, पुष्पेंद्र, पवन, उमेश व इस्लामुद्दीन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2410537


