[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान कायम खानी शोध संस्थान जोधपुर के 17 वे प्रतिभा सम्मान समारोह में चूरू के हबीब खान को मिला क़ायम-रत्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान कायम खानी शोध संस्थान जोधपुर के 17 वे प्रतिभा सम्मान समारोह में चूरू के हबीब खान को मिला क़ायम-रत्न

शिक्षा, समाज सेवा और समाज कल्याण में योगदान के लिए किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌ जयपुर रोड स्थित मदरसा ‌‌ दारुल उलूम मे राजस्थान कायमखानी शोध संस्थान, जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित 17वें राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में चूरू के हबीब खान मलवान को समाज के प्रतिष्ठित सम्मान ‘कायम-रत्न’ से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा, समाज सेवा और समाज कल्याण के क्षेत्र में दिए गए उनके उत्कृष्ट और अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

इस भव्य समारोह का मुख्य उद्देश्य कायमखानी समाज के होनहार विद्यार्थियों, प्रशासनिक सेवाओं में चयनित अधिकारियों और समाज सुधार में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कर्मठ व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान समाज की कई अन्य प्रतिभाओं को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। हबीब खान को मिले इस सर्वोच्च सम्मान से चूरू जिले के साथ-साथ पूरे कायमखानी
समाज में हर्ष की लहर है।

समारोह में उपस्थित अतिथियों और प्रबुद्ध जनों ने हबीब खान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन और समाज के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस प्रकार के सम्मान समारोहों से न केवल समाज की छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी राष्ट्र और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।

समारोह के मुख्य अतिथि हबीब खान गोराण IPS ‌पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष, ‌अशफाक हुसैन खान IAS ‌रिटायर्ड जिला कलेक्टर एवं अतिथिगण शौकत अली खान झारीया, रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर जीएसटी, ‌हिदायत खान धोलिया पूर्व राज्य मंत्री, वाहिद अली खान ‌ रिटायर्ड एडिशनल एसपी, ‌महम्मुद खान रिटायर्ड एडिशनल एसपी, अयूब खान रिटायर्ड एडिशनल एसपी, इस्माइल खान रिटायर्ड एडिशनल एसपी, ‌‌प्रोफेसर डॉ जे बी खान, प्रोफेसर जावेद खान,‌ डॉ एफ एच गोरी सीनियर फिजिशियन ‌रिटायर्ड सीएमएचओ,‌ हाजी याकूब थीम समाजसेवी, आदि काफी संख्या में शहर के गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन प्रिंसिपल आरिफ खान ने किया।

Related Articles