[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पालिकाध्यक्ष माया देवी ने हवेली संरक्षण का संकल्प दोहराया:विश्व पर्यटन दिवस पर पोदार हवेली म्यूजियम में हुआ कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पालिकाध्यक्ष माया देवी ने हवेली संरक्षण का संकल्प दोहराया:विश्व पर्यटन दिवस पर पोदार हवेली म्यूजियम में हुआ कार्यक्रम

पालिकाध्यक्ष माया देवी ने हवेली संरक्षण का संकल्प दोहराया:विश्व पर्यटन दिवस पर पोदार हवेली म्यूजियम में हुआ कार्यक्रम

नवलगढ़ : विश्व पर्यटन दिवस पर पोदार हवेली म्यूजियम में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें नवलगढ़ पालिकाध्यक्ष माया देवी मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प फिर से दोहराया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष माया देवी ने म्यूजियम आए पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया। बच्चों को पोदार हवेली म्यूजियम घुमाया गया। उन्हें नवलगढ़ की ऐतिहासिक हवेलियों, उनकी स्थापत्य कला और शहर की समृद्ध विरासत के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में पार्षद महेंद्र सैनी, संदीप शर्मा, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, अनोखा सैनी, लोकेश जांगिड़ समेत कई लोग मौजूद रहे। यहां हवेली संरक्षण के महत्व और नवलगढ़ की विरासत को पर्यटन के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने पर बातचीत हुई। आखिर में सुनील शर्मा ने सभी का धन्यवाद दिया।

Related Articles