गोविंददासपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ:65 टीमें ले रही हैं हिस्सा, विजेता को 31 हजार रुपए का इनाम मिलेगा
गोविंददासपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ:65 टीमें ले रही हैं हिस्सा, विजेता को 31 हजार रुपए का इनाम मिलेगा
खेतड़ी : खेतड़ी के गोविंददासपुरा में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीराजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र फौजी रहे। विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र सिंह निर्वाण एवं सचिन जांगिड़ रहे। अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
इन टीमों के बीच खेला गया मुकाबला
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला टीबा और जमालपुर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें टीबा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्र की करीब 65 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विजेता को 31 हजार का पुरस्कार
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सुरेंद्र फौजी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और टीम भावना का विकास होता है।
कार्यक्रम में जय सिंह, कृष्ण सिंह, प्रकाश सिंह, भूपेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, साजिद खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2410313


