सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन फॉर्म अब 16 नवंबर तक भरे जाएंगे
17 और 18 नवंबर को 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ मिलेगा आवेदन का मौका
झुंझुनूं : शेखावाटी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की सेमेस्टर परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 16 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्नातक प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को आवेदन का अवसर दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक के अनुसार निर्धारित तिथि के बाद भी आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 17 और 18 नवंबर को 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2529973
