आयुष डॉक्टरों की एनटीईटी परीक्षा दिसंबर में होगी
आयुर्वेद, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी के पीजी डॉक्टरों को मिलेगा मौका
झुंझुनूं : आयुर्वेद, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी के स्नातकोत्तर (पीजी) डॉक्टरों के लिए राहत की खबर है। आयुष चिकित्सा महाविद्यालयों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (एनटीईटी) दिसंबर में आयोजित होगी।
नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) ने परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस परीक्षा के माध्यम से आयुष चिकित्सा पद्धतियों के स्नातकोत्तर डॉक्टरों को शिक्षण क्षेत्र में अवसर मिलेगा। परीक्षा की तिथि और अन्य विस्तृत दिशा-निर्देशों को लेकर आधिकारिक सूचना का इंतजार है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2529959