[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं की सात विधानसभाओं में भाजपा ने रवाना किए प्रचार-रथ:जिला परिषद और पंचायत चुनाव को लेकर करेंगे जनसंपर्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं की सात विधानसभाओं में भाजपा ने रवाना किए प्रचार-रथ:जिला परिषद और पंचायत चुनाव को लेकर करेंगे जनसंपर्क

झुंझुनूं की सात विधानसभाओं में भाजपा ने रवाना किए प्रचार-रथ:जिला परिषद और पंचायत चुनाव को लेकर करेंगे जनसंपर्क

झुंझुनूं : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी जिला परिषद एवं पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी ने झुंझुनूं जिले में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। रीको क्षेत्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय से जिले की सातों विधानसभाओं के लिए विशेष ‘वीडियो वैन रथों’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रचार रथों को रथ अभियान जिला संयोजक संजय मोरवाल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा और जिला प्रकोष्ठ संयोजक जय प्रकाश चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रवाना की गई ये वीडियो वैन जिले के ग्रामीण अंचलों, ग्राम पंचायतों और ढाणियों तक पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगी। साथ ही, इनके माध्यम से ग्रामीणों को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ते हुए पंचायत और जिला परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का आह्वान किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी एकजुटता और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजेंद्र चौधरी, प्रदीप चाहर, दिनेश जांगिड़, रविंद्र सिंह सहित स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles