[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नए बोर्ड के जनप्रतिनिधियों का वार्ड 43 में स्वागत, विकास को लेकर बनी रणनीति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नए बोर्ड के जनप्रतिनिधियों का वार्ड 43 में स्वागत, विकास को लेकर बनी रणनीति

नए बोर्ड के जनप्रतिनिधियों का वार्ड 43 में स्वागत, विकास को लेकर बनी रणनीति

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : कस्बे के वार्ड नंबर 43 के नदीपुरा मोहल्ले स्थित बालाजी मंदिर परिसर में नगरपालिका अध्यक्ष माया रिछपाल सैनी, उपाध्यक्ष अदनान खत्री एवं नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत-अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान क्षेत्र के विकास, स्वच्छता व्यवस्था एवं वार्डवासियों की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई। नगरपालिका अध्यक्ष माया रिछपाल सैनी एवं उपाध्यक्ष अदनान खत्री ने वार्डवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से लेने तथा शहर के विकास में सभी के सहयोग की बात कही।

वार्ड नंबर 43 के पार्षद मो. हनीफ ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर लोकेश जांगिड़, अनिल शर्मा, पार्षद महेंद्र सैनी, डॉ. अनूप सैनी, पार्षद रामकिशन सैनी, बाबूलाल, पार्षद लालचंद, पार्षद जावेद बाहुबली, पार्षद शरीफ, विनोद धुधरवाल, पार्षद विजेंद्र गढ़वाल, पार्षद संदीप शर्मा, पार्षद सनाउल्लाह खत्री, पार्षद सलाम, नितेश सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

Related Articles