[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिसकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, तनाव प्रबंधन के बताए उपाय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिसकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, तनाव प्रबंधन के बताए उपाय

पुलिसकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, तनाव प्रबंधन के बताए उपाय

झुंझुनूं : मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद के लक्षणों की समय रहते पहचान करने तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की जानकारी दी गई।

राजकीय बीडीके अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. कपूर थालौर ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने तनाव, चिंता और अवसाद के शुरुआती संकेत पहचानने तथा जरूरत पड़ने पर समय पर विशेषज्ञ की सहायता लेने पर जोर दिया। वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. तुलसी शर्मा ने भी मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी।

कार्यक्रम में युवा मन एवं मानसिक स्वास्थ्य, मित्र को सहयोग देने, मानसिक संकट के संकेत पहचानकर सहायता तक पहुंचाने, परीक्षा तनाव और कार्यस्थल तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। पुलिसकर्मियों को स्वयं के साथ सहकर्मियों की मानसिक एवं भावनात्मक स्थिति के प्रति संवेदनशील रहने और परेशानी के समय संवाद व सहयोग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और तनावपूर्ण कार्य परिस्थितियों में स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देना रहा।

Related Articles