[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आसलखेड़ी गांव में भाजपा विधायक हरलाल सहारण का विरोध, सभा के दौरान हंगामा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आसलखेड़ी गांव में भाजपा विधायक हरलाल सहारण का विरोध, सभा के दौरान हंगामा

विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े वादे पूरे नहीं होने पर ग्रामीणों में नाराजगी, सभा स्थल पर शोर-शराबे और धक्का-मुक्की की स्थिति

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत जनसंपर्क और चुनावी सभा करने आसलखेड़ी गांव पहुंचे चूरू भाजपा विधायक हरलाल सहारण को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। विधायक के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान सभा स्थल पर शोर-शराबा हुआ और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई।

मालाएं लेकर पहुंचे, लेकिन जताया विरोध

कार्यक्रम के दौरान कुछ ग्रामीण स्वागत के लिए फूल-मालाएं लेकर पहुंचे, लेकिन उन्होंने विधायक से बातचीत करने से इनकार करते हुए अपना विरोध और बहिष्कार जताया। ग्रामीणों की नाराजगी के चलते सभा का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

वादे पूरे नहीं होने से नाराजगी

ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। ग्रामीणों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि विधायक बनने के लंबे समय बाद हरलाल सहारण पहली बार गांव में सभा करने पहुंचे हैं।

विरोध के चलते प्रभावित हुआ कार्यक्रम

ग्रामीणों के विरोध और हंगामे के कारण गांव में आयोजित चुनावी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न नहीं हो सका। घटना के बाद चूरू के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी ग्रामीणों के विरोध को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22