उत्साह के साथ मनाया चूरू आकाशवाणी केंद्र का स्थापना दिवस
12 नवंबर 1992 को हुई थी केंद्र की स्थापना, इसी दिन राजस्थान के तीन शहरों में शुरू हुए थे आकाशवाणी केंद्र
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर चूरू आकाशवाणी केंद्र का स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 12 नवंबर 1992 को चूरू में आकाशवाणी केंद्र की शुरुआत हुई थी। इसी दिन राजस्थान में चूरू के अलावा सवाई माधोपुर और बांसवाड़ा में भी आकाशवाणी केंद्र स्थापित किए गए थे। चूरू केंद्र 100.7 मेगाहर्ट्ज आवृत्ति पर प्रसारण करता है, जबकि सवाई माधोपुर में 101.5 और बांसवाड़ा में 101.0 मेगाहर्ट्ज आवृत्ति पर प्रसारण शुरू हुआ था।
1990 के दशक की शुरुआत में देशभर में आकाशवाणी केंद्रों का तेजी से विस्तार हो रहा था। वर्ष 1990 में देश का 100वां केंद्र वारंगल और 1993 में 150वां केंद्र बरहमपुर शुरू हुआ। इस तरह महज तीन वर्षों में 50 नए केंद्र शुरू होना प्रसारण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी।
उस समय सूचना एवं प्रसारण विभाग में राजस्थान की डॉ. गिरिजा व्यास उपमंत्री थीं। इसी दौर में सीमावर्ती क्षेत्रों तक भारतीय प्रसारण की पहुंच मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान में भी आकाशवाणी केंद्रों का विस्तार हुआ। बीकानेर और सूरतगढ़ के बाद चूरू को भी इस महत्वपूर्ण पहल से जोड़ा गया।
इसी समय चूरू में दूरदर्शन रिले केंद्र की स्थापना का कार्य भी हुआ। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के कार्यकाल में इस दिशा में पहल हुई और तत्कालीन सांसद नरेंद्र बुडानिया ने चूरू में यह सुविधा लाने में भूमिका निभाई। उस दौर में एंटीना के माध्यम से दूरदर्शन देखना लोगों के लिए एक अलग अनुभव था। आकाशवाणी केंद्र और दूरदर्शन रिले केंद्र की सौगात ने चूरू को सूचना एवं प्रसारण के क्षेत्र में नई पहचान दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2531536


