फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार
फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
गोठड़ा : पुलिस थाना गोठड़ा क्षेत्र के चिराना गांव में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी किशाल उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 8 फरवरी 2024 को मनोज कुमार कल्याण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने भतीजे के बुक डिपो पर बैठा था। इसी दौरान किशाल और मोहित वहां आए और दोनों से बहस होने लगी। आरोप है कि किशाल ने मनोज कुमार पर फायरिंग कर दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थानाधिकारी प्रेमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में तकनीकी सहायता और सूचना के आधार पर आरोपी किशाल उर्फ विशाल को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। मामले में आरोपी से आगे की पूछताछ और अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशाल उर्फ विशाल पुत्र बल्लूराम, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड 19, गढ़ बालाजी के पास चिराना, थाना गोठड़ा, हाल निवासी राहुल कॉलोनी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल रोहिताश, साइबर सेल के हेड कांस्टेबल जितेंद्र थाकन, कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल सरदारमल शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2531389

