गर्ल्स कॉलेज की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन
गर्ल्स कॉलेज की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन
सीकर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने नियमित कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने और कक्षाओं की समय-सारिणी सूचना पट्ट पर लगाने की मांग की।
ज्ञापन में महाविद्यालय परिसर के जलाशयों की सफाई, छात्राओं के लिए सैनेटरी पैड, सामूहिक कक्ष, बेहतर साफ-सफाई, खेल किट व सामग्री तथा कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। साथ ही छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं की नियमित सफाई और सत्र 2024-25 की पात्र छात्राओं को स्कूटी वितरित करने की मांग की गई।
इस दौरान प्रांत कार्यसमिति सदस्य रेनुका चौधरी, जिला छात्रा प्रमुख विशाका चौधरी, इकाई उपाध्यक्ष पूजा सैनी, वर्षा सोनी, प्रीति, काजल, प्रियल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2408504


