सरदारशहर में इफको ने किसानों को नैनो-यूरिया-प्लस के फायदे बताए:कम लागत में बेहतर उत्पादन के लिए उपयोग बढ़ाने का आह्वान किया
सरदारशहर में इफको ने किसानों को नैनो-यूरिया-प्लस के फायदे बताए:कम लागत में बेहतर उत्पादन के लिए उपयोग बढ़ाने का आह्वान किया
सरदारशहर : सरदारशहर में इफको ने किसान दिवस पर कार्यक्रम किया। इसमें किसानों को नैनो यूरिया प्लस के उपयोग की जानकारी दी गई। ये कार्यक्रम भादासर की कृष्णा बहुउद्देशीय सहकारी समिति के दुलाराम सुथार के खेत में हुआ। करीब 60 किसान और समिति अध्यक्ष रामनिवास मौजूद थे।
इफको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि अजय कुमार जाखड़ ने दानेदार यूरिया कम कर नैनो यूरिया प्लस इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने बताया- पहले पानी के 15-20 दिन बाद 4-5 मिली प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें।
इससे कम लागत में अच्छा उत्पादन मिलेगा। मिट्टी और पानी की गुणवत्ता सुधरेगी, पर्यावरण बचेगा। इसे सागरिका तरल, जल विलेय उर्वरकों और कृषि रसायनों के साथ मिला सकते हैं। विनोद कुमार ने कृषि रसायनों के उपयोग पर बताया। मनोज कुमार ढाका ने जैव उर्वरकों और नैनो डीएपी से बीज उपचार के फायदे बताए। किसानों के सवालों का जवाब विशेषज्ञों ने दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2408484


