स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पुरस्कार में सीकर के उजीन सिंह का नाडा विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
देशभर के 10.5 लाख विद्यालयों में से 191 का हुआ चयन, विद्यालय को मिलेगी एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि
सीकर : स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीकर जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीन सिंह का नाडा बेरी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पुरस्कार 2025-26 के लिए विद्यालय का चयन किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यालय को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
शिक्षा मंत्रालय की ओर से देशभर के करीब 10.5 लाख विद्यालयों में से 191 विद्यालयों का राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन किया गया है। इनमें राजस्थान के 11 विद्यालय शामिल हैं। चयनित विद्यालयों को 17 नवंबर को भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम, आईसीएआर, पूसा में सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकमल जाखड़ ने बताया कि पुरस्कार के लिए विद्यालयों का मूल्यांकन छह श्रेणियों में किया जाता है। इनमें जल संरक्षण, शौचालय व्यवस्था, साबुन से हाथ धोना, संचालन एवं रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण तथा मिशन लाइफ गतिविधियां शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत पहले विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन किया जाता है। इसके बाद जिला स्तरीय टीम क्रॉस वेरिफिकेशन करती है। राज्य स्तर पर पुनः निरीक्षण के बाद चयनित विद्यालयों का राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से पुनर्मूल्यांकन करवाया जाता है।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रत्येक विद्यालय को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस राशि का उपयोग विद्यालय में स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं सुधार पर किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2531726


