[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवनिर्वाचित सरपंच अनिता सैनी ने संभाला कार्यभार, बोलीं- गांव के विकास में नहीं आएगी कोई कमी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवनिर्वाचित सरपंच अनिता सैनी ने संभाला कार्यभार, बोलीं- गांव के विकास में नहीं आएगी कोई कमी

ग्रामीणों ने साफा पहनाकर और पुष्पमालाओं से किया स्वागत, सभी को साथ लेकर विकास कार्य करवाने का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांगल में नवनिर्वाचित सरपंच अनिता सैनी ने विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने ग्राम पंचायत के चहुंमुखी विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।

सरपंच प्रतिनिधि योगेंद्र सैनी ने बताया कि पदभार ग्रहण समारोह में ग्रामीणों ने अनिता सैनी को साफा पहनाकर और पुष्पमालाएं भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सभी को साथ लेकर करेंगे पंचायत का विकास

कार्यभार ग्रहण करने के बाद सरपंच अनिता सैनी ने कहा कि नांगल ग्राम पंचायत के विकास के लिए वे 24 घंटे तत्पर रहेंगी। संपूर्ण ग्राम पंचायत उनका परिवार है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी को एक जाजम पर बैठाकर और आपसी सहयोग से पंचायत में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

ताराचंद सैनी ने बताया कि पदभार ग्रहण के अवसर पर पंचायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में उपसरपंच रामचंद्र सैनी, पंच सुमन सैनी, श्याम सुंदर शर्मा, किरण जांगिड़, फजलुद्दीन कुरैशी, दीपचंद वाल्मीकि, गायत्री देवी, आची देवी, सुमन सैनी, प्रकाश सैनी, संतरा देवी सहित ग्राम पंचायत नांगल के सैकड़ों पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22