[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक की टक्कर से सरकारी टीचर की मौत:छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे; रोज कार से जाते थे स्कूल, आज बाइक से निकले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ट्रक की टक्कर से सरकारी टीचर की मौत:छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे; रोज कार से जाते थे स्कूल, आज बाइक से निकले

ट्रक की टक्कर से सरकारी टीचर की मौत:छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे; रोज कार से जाते थे स्कूल, आज बाइक से निकले

सीकर : सीकर के पाटन में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे सरकारी टीचर की सड़क हादसे में मौत हो गई। डाबला थाना क्षेत्र में डाबला-नीमकाथाना सड़क मार्ग पर रामनगर के पास दोपहर करीब 2 बजे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नरेश सैनी (37) गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डाबला थानाधिकारी सुनीता बायल ने बताया- मृतक नरेश सैनी श्यामपुरा राजकीय स्कूल में भौतिक विज्ञान के व्याख्याता थे। छुट्टी के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। रामनगर के पास ट्रक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नरेश को नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

ट्रक की टक्कर से बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ट्रक की टक्कर से बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रोज कार से जाते थे स्कूल, आज बाइक से गए थे

नरेश के साथी शिक्षक पंकज मीणा ने बताया कि नरेश रोज कार से स्कूल जाते थे। नीमकाथाना से पांच शिक्षकों का स्टाफ एक साथ कार से स्कूल जाता था। शनिवार को साथियों को कुछ काम होने के कारण वे स्कूल नहीं जा सके। ऐसे में नरेश अकेले बाइक से स्कूल गए थे।

पंकज मीणा के अनुसार, नरेश वर्ष 2015 में शिक्षक भर्ती में चयनित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2017 में व्याख्याता पद पर ज्वाइन किया। उनकी पहली पोस्टिंग बांसवाड़ा में हुई थी। डेपुटेशन के बाद वर्ष 2020 में उन्हें श्यामपुरा स्कूल में पोस्टिंग मिली थी।

परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे

नरेश सैनी के परिवार में पत्नी के अलावा 2 साल का बेटा और 4 व 6 साल की दो बेटियां हैं। हादसे की सूचना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles