[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किराए के फ्लैट में चल रही थी सट्टे की ब्रांच:पुलिस ने 5 को पकड़ा, आरोपियों के पास से 9 मोबाइल मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

किराए के फ्लैट में चल रही थी सट्टे की ब्रांच:पुलिस ने 5 को पकड़ा, आरोपियों के पास से 9 मोबाइल मिले

किराए के फ्लैट में चल रही थी सट्टे की ब्रांच:पुलिस ने 5 को पकड़ा, आरोपियों के पास से 9 मोबाइल मिले

सीकर : सीकर की साइबर थाना पुलिस ने किराए के फ्लैट में दबिश देकर सट्टे की ब्रांच पकड़ी है। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इनके पास से 9 मोबाइल सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और एटीएम कार्ड मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

साइबर थाना DYSP विनोद श्योराण ने बताया- मुखबिर की सूचना पर रींगस कस्बे में शिवनगर में स्थित एक किराए के फ्लैट पर दबिश दी गई। यहां से पांच आरोपी रोहिताश जितरवाल (23) पुत्र मुरलीधर, स्वराज सिंह (25) पुत्र प्रेमसिंह, दिनेश हरितवाल (25) पुत्र रामवतार, विकास चाहर (20) पुत्र रामजीलाल चाहर और नितेश कुमार शर्मा (24) पुत्र रामकरण शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। रामकरण दौसा जिले का रहने वाला है। जबकि अन्य 4 आरोपी सीकर जिले के ही रहने वाले हैं।

 

लाखों रुपए का हिसाब मिला

आरोपी दिनेश ने किराए का फ्लैट लिया हुआ था। यहां कई महीनों से आरोपी सट्टे की ब्रांच चला रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 4 बैंक पासबुक, 9 एटीएम कार्ड, 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के पास से सट्टे का लाखों रुपए का हिसाब मिला है।

टेलीग्राम ग्रुप से चला रहे थे सट्टा

आरोपी ऑनलाइन वॉलेट के जरिए यह ब्रांच चला रहे थे। इन्होंने टेलीग्राम पर भी एक ग्रुप बनाया हुआ था। इसके जरिए सट्टे का अवैध कारोबार चला रहे थे। फिलहाल अब इनके मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल भगीरथ और महावीर की विशेष भूमिका रही।

Related Articles