भैसावता कलां में सीवरेज लाइन और इंटरलॉक सड़क का उद्घाटन:विधायक ने किया लोकार्पण, बोले- ग्रामीण विकास पहली प्राथमिकता
भैसावता कलां में सीवरेज लाइन और इंटरलॉक सड़क का उद्घाटन:विधायक ने किया लोकार्पण, बोले- ग्रामीण विकास पहली प्राथमिकता
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के भैसावता कलां के बास में सीवरेज लाइन व इंटरलॉक सड़क का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि उपज मंडी चेयरमैन मनोहरी देवी ने की।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काट कर सीवरेज लाइन व इंटरलॉक सड़क का उद्घाटन किया। समारोह में विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि क्षेत्र के गांवों का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इंटरलॉक सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं सीवरेज लाइन से जल निकासी की समस्या का समाधान होगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस मौके पर सरपंच सुनीता सहारण, समाजसेवी मानसिंह सहारण, वरिष्ठ महाप्रबंधक शीशराम, ओमप्रकाश शर्मा, सुबेसिंह भास्कर, सुरेश बराला, हेमसिंह नरुका, महेन्द्र सिंह, दयानंद शर्मा, सोनू शर्मा, महताब सिंह, रोशन लाल, महेंद्र सिंह धनखड़, मुकेश कुमार, दयानंद शर्मा, बली नरूका, विनोद जांगिड़, सुनील सहारण, जगराम सारण, सुरेश बराला, अजय पाल, करण सिंह भास्कर, मेवाराम, सुभाष काजला, मूल सिंह नरूका, रणजीत मेघवाल, हवा सिंह मेघवाल, कालू, नरेश, महेंद्र सिंह भालोठिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2408399


