590 ठिकानों पर दबिश, 128 गिरफ्तार किए:झुंझुनूं में एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई; 40 टन अवैध बजरी भी पकड़ी
590 ठिकानों पर दबिश, 128 गिरफ्तार किए:झुंझुनूं में एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई; 40 टन अवैध बजरी भी पकड़ी
झुंझुनूं : अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए झुंझुनूं पुलिस ने जिलेभर में एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चला। अलसुबह से शुरू हुए अभियान में 64 पुलिस टीमों के 283 अधिकारी-कर्मचारियों ने 590 ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों, गिरफ्तारी वारंटियों, स्थायी वारंटियों, ईनामी अपराधी और अन्य आरोपियों समेत कुल 128 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आबकारी एक्ट के 13 मामले दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अवैध खनन के खिलाफ मंड्रेला और बगड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 टन बजरी और 9 टन पत्थर समेत दो वाहन जब्त किए।

51 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े
अभियान के दौरान इनमें 51 गिरफ्तारी वारंटी, स्थायी वारंटी 12, महिला अत्याचार के मामले में फरार एक आरोपी, गम्भीर अपराधों में वांछित तीन, सामान्य अपराधों में वांछित चार और ईनामी अपराधी एक शामिल हैं। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी, अवैध शराब के नए मामलों में 10 आरोपी और अन्य अधिनियमों में दर्ज मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शांतिभंग के मामलों में भी 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
एरिया डोमिनेशन अभियान में झुंझुनूं कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई सबसे प्रभावी रही। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 17 गिरफ्तारियां कीं। इसके अलावा जिले के अन्य थानों की टीमों ने भी वांछित अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2408399


