राष्ट्रपति अवार्ड के लिए 7 स्काउट्स की साइकिल हाइक रवाना:जाजोद से 160 KM की साइकिल हाइक पर निकले, ऐतिहासिक जगहों का करेंगे भ्रमण
राष्ट्रपति अवार्ड के लिए 7 स्काउट्स की साइकिल हाइक रवाना:जाजोद से 160 KM की साइकिल हाइक पर निकले, ऐतिहासिक जगहों का करेंगे भ्रमण
जाजोद : जाजोद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 7 स्काउट्स की साइकिल हाइक शनिवार को रवाना हुई। यह हाइक स्काउटिंग के सर्वोच्च पुरस्कार राष्ट्रपति अवार्ड के लिए है। स्काउट प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि इस अवार्ड के पाठ्यक्रम में 160 किलोमीटर की साइकिल हाइक शामिल है। इसमें स्काउट्स को जन-जागरूकता के साथ ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण कर रिपोर्ट देनी होती है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया ने दल को हरी झंडी दिखाई। इस दल में पेट्रोल लीडर कृष्ण कुमावत के नेतृत्व में लक्की वर्मा, चेतन कुमार कुमावत, भवानी शंकर, अंकित बराला, अमित सैन और श्रवण शामिल हैं। यह दल जाजोद से बावड़ी बालाजी, मानाबाबा लाखनी, भैरू बाबा रींगस, करणी माता, खाटूश्यामजी, जीण माता, गणेश धाम खंडेला होते हुए वापस जाजोद पहुंचेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2408667


