श्योपुरा में आंगन मिलन सेवा अभियान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनियों का सम्मान
श्योपुरा में आंगन मिलन सेवा अभियान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनियों का सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत 25 से 27 सितंबर तक चल रहे आंगन मिलन सेवा अभियान के अंतर्गत श्योपुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सार्वजनिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय, परिवार और आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच सहभागिता को मजबूत करना रहा।
समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे तथा प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी संदेश पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया।
कार्यक्रम में गोद भराई, अन्नप्राशन, रंगोली निर्माण, अनुभव साझा करने और कविता पाठ जैसी गतिविधियां हुईं। महिला एवं बाल विकास अधिकारी प्रमोद धायल, बीएचएस गजेंद्र चौहान, एलएस ज्योति वर्मा, एएनएम उर्मिला कुलहरी, आशा सहयोगिनी सुनीता व सरोज सहित गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, बच्चे, पोषण सखियां, शिक्षक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2408334


