[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रेविटी साइंस एकेडमी की सोफिया खान ने राइफल शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रेविटी साइंस एकेडमी की सोफिया खान ने राइफल शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

ग्रेविटी साइंस एकेडमी की सोफिया खान ने राइफल शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : ग्रेविटी साइंस एकेडमी की छात्रा सोफिया खान ने राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान और परिवार का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सोफिया ने एकाग्रता और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

सोफिया की सफलता पर एकेडमी प्रबंधन, शिक्षकों और प्रशिक्षक ने उन्हें बधाई दी। निदेशक खुर्शीद गोरी ने कहा कि सोफिया शुरू से ही अनुशासित और खेल के प्रति समर्पित रही हैं। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

सोफिया ने अपनी सफलता का श्रेय पिता इकबाल खान, माता-पिता के सहयोग, प्रशिक्षक के मार्गदर्शन और एकेडमी की सुविधाओं को दिया। इस उपलब्धि से एकेडमी और स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Related Articles