[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूधवाखारा में 70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन, मेजबान टीम बनी विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दूधवाखारा में 70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन, मेजबान टीम बनी विजेता

दूधवाखारा में 70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन, मेजबान टीम बनी विजेता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

दूधवाखारा : सरस्वती देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूधवाखारा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। 23 से 26 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले की 26 टीमों ने भाग लिया।

19 वर्ष छात्र वर्ग में मेजबान सरस्वती देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूधवाखारा की टीम विजेता रही, जबकि लिटिल फ्लावर स्कूल चूरू उपविजेता रहा। 17 वर्ष छात्र वर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल चूरू ने विजेता तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापर ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में प्रधानाचार्य डीके सिंह, शारीरिक शिक्षक संजय शर्मा, चंद्रभान बुडानिया, सुरेंद्र, नरेश सहित गांव के गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक, चयन समिति के सदस्य और खेलप्रेमी मौजूद रहे। मेजबान टीम के विजेता बनने पर ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles