विश्व पर्यटन दिवस पर शेखावाटी की विरासत और पर्यटन संभावनाओं पर परिचर्चा
‘युवा और विरासत’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को पर्यटन क्षेत्र में करियर की संभावनाओं की दी जानकारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : रविंद्र पारीक
फतेहपुर शेखावाटी : विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विनायक गर्ल्स कॉलेज, फतेहपुर शेखावाटी में ‘युवा और विरासत’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शेखावाटी की समृद्ध ऐतिहासिक, कलात्मक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इतिहासकार एवं शेखावाटी पर्यटन विशेषज्ञ राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों, भित्ति चित्रों, स्थापत्य कला, लोक संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शेखावाटी में पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। युवा अपनी विरासत और संस्कृति को समझकर इसे आगे बढ़ाने के साथ पर्यटन को अपने करियर के रूप में भी अपना सकते हैं।
परिचर्चा में शेखावाटी की ऐतिहासिक धरोहरों को यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल कराने की संभावनाओं तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों को बताया गया कि स्थानीय विरासत को संरक्षित करने और देश-दुनिया तक पहुंचाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
इस दौरान टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी, टूरिस्ट गाइड, हेरिटेज कंजर्वेशन, फाइन आर्ट्स, स्केच आर्टिस्ट तथा कला एवं संस्कृति से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अपनी स्थानीय विरासत को समझने और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया।
टूरिस्ट गाइड एकता ने पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिलाएं भी टूरिस्ट गाइड के रूप में कार्य कर पर्यटन क्षेत्र में अपना करियर बना सकती हैं।
कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. मधु शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शेखावाटी की गौरवशाली विरासत से जोड़ने के साथ ही पर्यटन एवं विरासत संरक्षण के क्षेत्र में उपलब्ध नए अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2406263


