पत्रकार सम्मान समारोह 27 सितंबर को
झुंझुनूं-सीकर के पत्रकारों सहित 32 लोगों का होगा सम्मान
खेतड़ी : श्रीमती गीता देवी वर्मा स्मृति संस्थान की ओर से पत्रकार सम्मान समारोह 27 सितंबर, रविवार को भोपालगढ़ किला रोड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में झुंझुनूं और सीकर जिले के अनेक पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक एवं ‘वीर वीरांगना’ के प्रधान संपादक भारती भाई ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की स्वीकृति दी है। अति विशिष्ट अतिथियों में आज तक राजस्थान की प्रधान एंकर आंचल गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक मीणा, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, उप पुलिस अधीक्षक जुल्फिकार, मूर्तिकार मातुराम वर्मा, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित पंडित प्रभु शरण तिवारी, डॉ. जुल्फिकार भीमसर, वरिष्ठ साहित्यकार श्याम जांगिड़, उप पुलिस अधीक्षक खेतड़ी राजेंद्र सिंह बुरडक और ‘माई झुंझुनूं डॉट कॉम’ के प्रधान संपादक देवकीनंदन तुलस्यान सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमराव सिंह चौजारा करेंगे। खेतड़ी के शताब्दी पुरुष कैप्टन गज सिंह अलसीसर का विशेष सानिध्य रहेगा।
संयोजक ने बताया कि राष्ट्रीय उद्घोषक राजेंद्र बीरड़ा कार्यक्रम का संचालन करेंगे। समारोह में खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में सराहनीय सेवाएं देने वाले चिकित्सकों सहित करीब 11 लोगों को विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 21 महिलाओं का भी सम्मान किया जाएगा।
भामाशाह एवं पूर्व सरपंच बबाई सोहनलाल वर्मा ने बताया कि नेताओं, समाजसेवियों और अधिकारियों के सम्मान के लिए कई कार्यक्रम होते हैं, लेकिन पत्रकारों के सम्मान का आयोजन कम देखने को मिलता है। इसी उद्देश्य से झुंझुनूं और सीकर जिले के पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2406236


