झुंझुनूं के संजय महला को मिली जिम्मेदारी:NHAI ने वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया, सरकार के कई मंत्रालयों के लिए करते हैं पैरवी
झुंझुनूं के संजय महला को मिली जिम्मेदारी:NHAI ने वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया, सरकार के कई मंत्रालयों के लिए करते हैं पैरवी
झुंझुनूं : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अधिवक्ता संजय महला को वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी उनकी कार्यकुशलता और कानूनी अनुभव को देखते हुए दी गई है। महला झुंझुनूं के खाजपुर नया गांव के निवासी हैं और राजस्थान उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय में वकालत करते हैं।
सीबीआई के स्पेशल पब्लिक पॉसिक्यूटर रहे
महला केंद्र सरकार के गृह, रक्षा, रेलवे, कार्मिक, वित्त और नागरिक उड्डयन जैसे कई मंत्रालयों के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय में पैरवी करते हैं। वे एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और संघ लोक सेवा आयोग, दिल्ली के भी वकील हैं। महला सीबीआई के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर भी रह चुके हैं।
केंद्र सरकार और NHAI का जताया आभार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर ने भी उन्हें अपना अधिवक्ता बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर महला ने केंद्र सरकार और NHAI का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे प्रभावी पैरवी से बेहतर परिणाम देने की कोशिश करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2406088


