विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन की जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन की जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
झुंझुनूं : मानसिक स्वास्थ्य माह अभियान के तहत शुक्रवार को शहीद पीरू सिंह स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को तनाव के लक्षण पहचानने, तनाव प्रबंधन और अवसाद से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशानुसार बीडीके अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कपूर थालौर ने कहा कि पढ़ाई, परीक्षा, पारिवारिक परिस्थितियों सहित विभिन्न कारणों से होने वाले तनाव को समय रहते पहचानना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच रखने, अपनी समस्याएं परिवार या भरोसेमंद लोगों से साझा करने और नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।
डॉ. तुलसी शर्मा ने अवसाद के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि मानसिक परेशानी को छिपाने के बजाय उसके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की जिला कार्यक्रम अधिकारी मधु यादव तथा स्कूल स्टाफ की आशा, नीलू, रामकरण, सुनीता और संतोष मौजूद रहे। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवर लाल सर्वा ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर 10 अक्टूबर तक जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2405809


