अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, मौके पर बनाए 3 खाद्य पंजीयन
गोविन्दम स्वीट्स पर अवधिपार चीज, कैचअप और मोजिटो मिंट नष्ट करवाया
झुंझुनूं : अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों के विशेष निरीक्षण एवं नमूनीकरण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने जिले में दुकानों, कैंटीन और भोजनालयों का निरीक्षण किया। नवलगढ़ के राजकीय अस्पताल, श्री हरि अस्पताल और आसपास के खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रख-रखाव और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। कमियां मिलने पर मौके पर ही उन्हें दुरुस्त करवाया गया तथा तीन प्रतिष्ठानों के खाद्य पंजीयन मौके पर बनाए गए।
अभिहित अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देश पर कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. निक्की चौधरी, महेंद्र चतुर्वेदी, विनोद कुमारी और नेमीचंद मीणा शामिल रहे।
वहीं, 25 सितंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा, केके फुलवा और दीपेंद्र सिंह शेखावत की टीम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं की भोजनशाला, गोविन्दम स्वीट्स एवं फास्ट फूड सुल्ताना सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। हरनारायण अस्पताल के पास स्थित गोविन्दम स्वीट्स एवं फास्ट फूड पर जांच के दौरान 800 ग्राम अवधिपार चीज, 2.4 किलो टोमेटो कैचअप और 750 मिलीलीटर मोजिटो मिंट मिला, जिसे मौके पर नष्ट करवाया गया।
जांच के दौरान प्रतिष्ठान पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, कीट नियंत्रण प्रमाण पत्र और पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं मिली। विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठान और रसोई संचालकों को साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2405809


