[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़-सरदारशहर तिराहे को भगवान परशुराम सर्किल के रूप में विकसित करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतनगढ़-सरदारशहर तिराहे को भगवान परशुराम सर्किल के रूप में विकसित करने की मांग

रतनगढ़-सरदारशहर तिराहे को भगवान परशुराम सर्किल के रूप में विकसित करने की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति विनय गोयनका से शिष्टाचार भेंट कर रतनगढ़-सरदारशहर तिराहे को भगवान परशुराम सर्किल के रूप में विकसित करने का निवेदन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सर्किल के निर्माण से शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को सकारात्मक संदेश मिलेगा तथा भगवान परशुराम के आदर्श, त्याग, शौर्य और सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से सर्किल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक आश्वासन ही मिले हैं।

सभापति विनय गोयनका ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह से चर्चा की और एक सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट देने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में विश्वनाथ शर्मा राजगुरु, रामावतार शर्मा, श्रीराम पीपलवा, राकेश शर्मा, जगदीश शर्मा, दिनेश शर्मा, योगेश गौड़, प्रकाश शर्मा, प्रमोद कौशिक, नितेश शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles