प्रो. धारीवाल की स्मृति में पुस्तक उपहार कार्यक्रम आज
प्रो. धारीवाल की स्मृति में पुस्तक उपहार कार्यक्रम आज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : साहित्य और संस्कृति को समर्पित प्रयास संस्थान की ओर से शिक्षाविद् प्रो. नौरत्नचंद धारीवाल की स्मृति में शुक्रवार को चूरू बालिका महाविद्यालय के सभागार में पुस्तक उपहार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर सवा 12 बजे होगा।
संस्थान अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने बताया कि प्रो. धारीवाल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखक-चिंतक एवं वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के पूर्व कुलपति प्रो. नरेश दाधीच होंगे। अध्यक्षता नगर परिषद चूरू के पूर्व सभापति एवं चूरू बालिका महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रामगोपाल बहड़ करेंगे। विशिष्ट अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय सिंडिकेट के पूर्व सदस्य एवं लेखक-चिंतक प्रो. हनुमानाराम ईसराण, पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील धारीवाल एवं डॉ. लोकनाथ सोनी होंगे।
सहारण ने बताया कि ‘प्रयास पुस्तक उपहार योजना’ के तहत धारीवाल परिवार पांच वर्ष में चूरू अंचल के लेखकों की करीब चार लाख रुपए मूल्य की पुस्तकें खरीदेगा। प्रथम वर्ष 80 हजार रुपए मूल्य की पुस्तकें खरीदकर चूरू बालिका महाविद्यालय के पुस्तकालय को उपहार में दी जाएंगी। ‘लेखक के हाथ में लागत और पाठक के हाथ में पुस्तक’ की सोच के साथ यह आयोजन प्रो. धारीवाल को समर्पित रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2403534


