[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नरेन्द्र सिंह शेखावत का कब्जा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नरेन्द्र सिंह शेखावत का कब्जा

भाजपा प्रत्याशी रुक्मानंद सैनी को 4 मतों से हराया, नरेन्द्र सिंह को मिले 14 और रुक्मानंद को 10 वोट; कांग्रेस के समर्थन से मिली जीत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ नगरपालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा। अध्यक्ष पद पर जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रही भाजपा को निर्दलीय प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह शेखावत ने चार मतों से शिकस्त दी। नरेन्द्र सिंह को कुल 14 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रुक्मानंद सैनी के खाते में 10 मत आए। वहीं भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरी निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा देवी को एक भी मत नहीं मिला। नरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के समर्थन से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

नगरपालिका के 25 वार्डों में से 24 पार्षदों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। वार्ड 16 से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित पार्षद योगेश सोनी मतदान करने नहीं पहुंचे। निर्धारित समय तक उनके मतदान स्थल पर नहीं पहुंचने के बाद मतदान प्रक्रिया समाप्त कर मतगणना कराई गई। मतगणना में नरेन्द्र सिंह को 14 और रुक्मानंद सैनी को 10 मत मिले।

नगरपालिका कार्यालय परिसर में सोमवार सुबह 10 बजे अध्यक्ष पद के चुनाव की मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। रिटर्निंग अधिकारी संदीप चौधरी की देखरेख में सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी रुक्मानंद सैनी अपने समर्थक पार्षदों के साथ मतदान करने पहुंचे। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह भी अपने समर्थक निर्दलीय पार्षदों और कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डाला।

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतों की गणना की गई। 24 मतों में से नरेन्द्र सिंह को 14 मत मिलने पर उन्हें विजयी घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी रुक्मानंद सैनी को 10 मत मिले, जबकि तीसरी प्रत्याशी पुष्पा देवी के पक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा।

परिणाम की घोषणा के बाद रिटर्निंग अधिकारी संदीप चौधरी ने नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जीत के बाद नरेन्द्र सिंह ने नगरवासियों का आभार जताया। उन्होंने सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार का भी आभार व्यक्त करते हुए शहर में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने की बात कही।

नरेन्द्र सिंह की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और आतिशबाजी कर तथा रंग-गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया।

Related Articles