[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर निकाय का परिणाम जारी : 3 जगह लॉटरी से निकला परिणाम, तो वहीं 4 जगह एक-एक मतों से मिली जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर निकाय का परिणाम जारी : 3 जगह लॉटरी से निकला परिणाम, तो वहीं 4 जगह एक-एक मतों से मिली जीत

नगर निकाय का परिणाम जारी : 3 जगह लॉटरी से निकला परिणाम, तो वहीं 4 जगह एक-एक मतों से मिली जीत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिले में सोमवार को नगर निकाय के सभापति एवं अध्यक्ष का निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सभी नगर निकाय स्तर पर आयोजित हुई मतदान प्रकिया में पार्षदों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना की गई और विजय उम्मीदवार को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र सोपा गया।

इस प्रकार रहा चुनाव परिणाम

झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस के अब्दुल आगवान को 35 तथा भाजपा के मनु धनकड़ को 25 मत मिले। मलसीसर नगर पालिका में भाजपा के पवन कुमार को 10 तथा कांग्रेस के प्रवीण को 10 मत मिले। यहां परिणाम लॉटरी से निकाला गया, जिसमें भाजपा के पवन कुमार विजयी हुए। मंडावा नगर पालिका में कांग्रेस के सज्जन लाल मिश्रा को 17 तथा भाजपा के विजेंद्र सैनी को 8 मत मिले। डूंडलोद नगर पालिका में भाजपा के सचिन सैनी को 11 तथा कांग्रेस के मनफूल सिंह पूनिया को 9 मत मिले। विद्या विहार पिलानी में भाजपा के सिकंदर को 13 तथा निर्दलीय प्रदीप कुमार झाझडिया को 12 मत मिले। बुहाना नगर पालिका में भाजपा की मंजू बाला को 10 तथा कांग्रेस के सुधीर राज्ञे को 10 मत मिले। यहां पर परिणाम लॉटरी से निकाला गया, जिसमें भाजपा की मंजू बाला विजयी रही। बिसाऊ नगर पालिका में कांग्रेस की सलमा को 13 तथा भाजपा की सोनम देवी को 12 मत मिले। उदयपुरवाटी नगर पालिका में भाजपा की अनुराधा को 18 तथा कांग्रेस के रूडमल को 17 मत मिले। सिंघाना नगर पालिका में कांग्रेस की पिंकी को 19 तथा भाजपा की रेणु देवी को 16 मत मिले। पिलानी नगर पालिका में भाजपा के नगेंद्र कुमार को 18 तथा निर्दलीय धर्मेंद्र नेहरा को 17 मत मिले। मुकुंदगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस के सत्यनारायण सैनी को 15 तथा भाजपा के अजय को 10 मत मिले। जाखल में भाजपा के भगवान सिंह को 15 तथा कांग्रेस की निर्मला देवी को 5 मत मिले। मंड्रेला नगर पालिका में कांग्रेस की प्रवीण को 16 तथा निर्दलीय रतनी देवी को 9 मत मिले। सुल्तान नगर पालिका में कांग्रेस की सोनिया को 17 तथा भाजपा की पूजा शर्मा को 8 मत मिले। चिड़ावा नगर पालिका में कांग्रेस की सुमित्रा सैनी को 26 तथा भाजपा के सुरेश कुमार को 19 मत मिले। सूरजगढ़ नगर पालिका में निर्दलीय नरेंद्र सिंह को 14 तथा भाजपा के रुकमानंद को 10 मत मिले। नवलगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस की माया देवी को 26 तथा भाजपा की उषा देवी को 19 मत मिले। बगड़ नगर पालिका में कांग्रेस के राकेश कुमार शर्मा को 10 तथा भाजपा के गोविंद सिंह को 10 मत मिले। यहाँ परिणाम लॉटरी से निकाला गया, जिसमें राकेश कुमार शर्मा विजयी हुवे। खेतड़ी नगर पालिका से भाजपा की गीता सैनी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो चुकी है।

Related Articles