रतनशहर में परवान पर रहा बाबा रामदेव मेला
श्रद्धालुओं ने जमकर की खरीदारी, बच्चों ने उठाया झूलों का आनंद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : सर्वोदय बाबा रामदेव मन्दिर रतनशहर में सोमवार को मंदिर परिसर में भव्य मेला भरा। मेले से पहले शनिवार रात को मंदिर में “एक शाम बाबा के नाम” भजन संध्या ओर जागरण का आयोजन हुआ। जागरण में कलाकारों की ओर से भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। जागरण में श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे। सोमवार सुबह मंदिर में सवामणी प्रसाद का आयोजन किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। मंदिर परिसर में श्रद्धालु दिनभर बाबा के दरबार में हाजरी देकर मन्नतें मांगते रहे। शाम को भव्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में छोटे-छोटे बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया और श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2388266

