[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलझूलनी एकादशी पर निकलेगी बाल कृष्ण की पालकी यात्रा:कोलसिया के ठाकुर मंदिरों से मंगलवार को होगी रवाना, आकर्षक झांकी भी सजेगी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

जलझूलनी एकादशी पर निकलेगी बाल कृष्ण की पालकी यात्रा:कोलसिया के ठाकुर मंदिरों से मंगलवार को होगी रवाना, आकर्षक झांकी भी सजेगी

जलझूलनी एकादशी पर निकलेगी बाल कृष्ण की पालकी यात्रा:कोलसिया के ठाकुर मंदिरों से मंगलवार को होगी रवाना, आकर्षक झांकी भी सजेगी

कोलसिया : जलझूलनी एकादशी के मौके पर मंगलवार, 22 सितंबर को कोलसिया में बाल कृष्ण की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा बस स्टैंड स्थित ठाकुर मंदिर और पंचायत भवन के पास स्थित ठाकुरजी मंदिर से शुरू होगी।

इस दौरान बाल कृष्ण की सुंदर झांकी सजाई जाएगी। पालकी यात्रा मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ रवाना होगी। पालकी यात्रा मंदिर के चारों ओर परिक्रमा करते हुए तय जगह पर पहुंचेगी। वहां विधि-विधान से कुआं पूजन (जलवा पूजन) किया जाएगा। पूजन के बाद पालकी यात्रा वापस ठाकुरजी मंदिर लौटेगी।

आयोजकों ने सभी माता-बहनों, बच्चों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर बाल कृष्ण के दर्शन करें। साथ ही इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

Related Articles