[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर निकाय चुनाव के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त: 21 सितंबर को अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर निकाय चुनाव के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त: 21 सितंबर को अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन

नगर निकाय चुनाव के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त: 21 सितंबर को अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले की नगर निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार राजगढ़ नगरपालिका में तहसीलदार राजगढ़, चूरू नगर परिषद में उपखंड मजिस्ट्रेट चूरू, रतननगर नगरपालिका में तहसीलदार चूरू, सुजानगढ़ नगर परिषद में तहसीलदार सुजानगढ़, छापर नगरपालिका में उपखंड मजिस्ट्रेट सुजानगढ़, सरदारशहर नगर परिषद में तहसीलदार सरदारशहर, तारानगर नगरपालिका में उपखंड मजिस्ट्रेट तारानगर, साहवा नगरपालिका में तहसीलदार तारानगर, रतनगढ़ नगरपालिका में तहसीलदार रतनगढ़, राजलदेसर नगरपालिका में तहसीलदार राजलदेसर तथा बीदासर नगरपालिका में तहसीलदार बीदासर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जिले की नगर निकायों में 21 सितंबर को अध्यक्ष पद तथा 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया होगी। नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट मतदान एवं मतगणना स्थलों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार रहेंगे।

जिला प्रशासन ने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय रखते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Related Articles