[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सात्यूं में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ:  तनवीर खान ने फीता काटकर किया उद्घाटन, फ्लड लाइट की रोशनी में भिड़ीं टीमें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सात्यूं में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ:  तनवीर खान ने फीता काटकर किया उद्घाटन, फ्लड लाइट की रोशनी में भिड़ीं टीमें

सात्यूं में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ:  तनवीर खान ने फीता काटकर किया उद्घाटन, फ्लड लाइट की रोशनी में भिड़ीं टीमें

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निकटवर्ती सात्यूं गांव में खेल प्रेमियों के लिए रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता एसपीएल का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तनवीर खान ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों ने तनवीर खान का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ पहुंचे नासिर खान एडवोकेट, आसिफ अली खान, विक्की कस्वा, प्यारेलाल बगड़िया, अली हसन, सिकंदर लुहार और रौनक शर्मा का भी स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए तनवीर खान ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह की रात्रिकालीन खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित होती है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना और पूरी ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

उद्घाटन मैच से पहले तनवीर खान ने पिच पर बल्लेबाजी कर गेंद का सामना किया और प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने दोनों टीमों के कप्तानों और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। फ्लड लाइट की रोशनी में शुरू हुए मुकाबले को देखने के लिए सात्यूं सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में पहुंचे।

आयोजन समिति के विष्णु शर्मा, विजय सिंह राठौड़, कुंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह तंवर, नरेंद्र सिंह पवार, आदिल गांधी, दीनदयाल प्रजापत, गौरी शंकर सैनी, सुभाष सैनी, पवन सिंह तंवर, परमजीत सिंह राठौड़, बीरबल सिंह नोखवाल, मुनव्वर खान, संदीप नायक, बनवारी लाल नागवान, गौरव शर्मा, हरिप्रसाद प्रजापत, बरकत खान, लखविंदर सिंह राठौड़, खेमाराम गुरी, जयचंद मेघवाल, शफी खान फौजी, जयप्रकाश बाबल और मन्वर खान ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मैचों के सुचारू आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उद्घाटन मुकाबला संगम क्लब घाघू और बालरासर तंवर के बीच खेला गया, जबकि फाइनल मुकाबला शनि महाराज मोहल्ला और कनिका घाघू के बीच हुआ। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ ग्रामीण, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles