[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीसीबी स्कूल में जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता शुरू:पहले मैच में केपीएस रतनगढ़ ने डूंगरास आथुना को हराया, 9 स्कूलों के 107 खिलाड़ी ले रहे भाग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

पीसीबी स्कूल में जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता शुरू:पहले मैच में केपीएस रतनगढ़ ने डूंगरास आथुना को हराया, 9 स्कूलों के 107 खिलाड़ी ले रहे भाग

पीसीबी स्कूल में जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता शुरू:पहले मैच में केपीएस रतनगढ़ ने डूंगरास आथुना को हराया, 9 स्कूलों के 107 खिलाड़ी ले रहे भाग

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की पीसीबी राजकीय स्कूल में जिला स्तरीय 17 और 19 वर्षीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई। इसमें चूरू जिले के 9 स्कूलों से 48 छात्र और 59 छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल रणवीर सिंह महरिया ने बताया कि भामाशाह एडवोकेट निरंजन सोनी अपने पिता स्वर्गीय भीमराव सोनी की याद में प्रतियोगिता के लिए आर्थिक मदद करेंगे। एडवोकेट निरंजन सोनी ने उद्घाटन की घोषणा कर प्रतियोगिता का आगाज किया।

कार्यक्रम में सीबीईओ कार्यालय से एसीबीईओ धर्मसिंह मीणा, पवन तोदी, कौशल्या गुलेरिया, रामेश्वर लाल खीचड़ और कमल कुमार जाखड़ विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। धर्मसिंह मीणा ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच केपीएस रतनगढ़ और राजकीय विद्यालय डूंगरास आथुना के बीच खेला गया। इसमें केपीएस रतनगढ़ ने जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता 23 सितंबर तक चलेगी। खेल प्रभारी व्याख्याता विनोद कुमार गोदारा की देखरेख में यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन एकता मीणा ने किया।

Related Articles