[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घड़वा जोहड़ा में दो दिवसीय मेला संपन्न: भजनों और ऊंट-घोड़ी नृत्य ने मोहा मन, अग्नि नृत्य रहा आकर्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घड़वा जोहड़ा में दो दिवसीय मेला संपन्न: भजनों और ऊंट-घोड़ी नृत्य ने मोहा मन, अग्नि नृत्य रहा आकर्षण

घड़वा जोहड़ा में दो दिवसीय मेला संपन्न: भजनों और ऊंट-घोड़ी नृत्य ने मोहा मन, अग्नि नृत्य रहा आकर्षण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : घड़वा जोहड़ा स्थित मेड़ी ढाणी मुनीम जी में आयोजित दो दिवसीय मेले का रविवार को समापन हुआ। मेले के तहत शनिवार रात भव्य जागरण आयोजित किया गया। जागरण का शुभारंभ झुंझुनूं चंचल नाथ टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज, विचारनाथ, महंत विजयनाथ फदनपुरा, चूरू आश्रम के ध्याननाथ, रमेशनाथ और रतनगढ़ के अभयनाथ महाराज सोनासर ने गणेश वंदना के साथ किया।

जागरण में ओमनाथ महाराज ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। उन्होंने ‘भला ही आया जी सतगुरु म्हारा’, ‘कर्मा मेरा नाम जोधाणा मेरा गांव बेटी जाटा की’ और ‘ओम शिव ओम शिव रटता जाए’ सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे।

मेले का औपचारिक शुभारंभ मेड़ी अध्यक्ष विद्याधर गुर्जर, विशिष्ट अतिथि ताराचंद खड़ोलिया, नोरंगलाल रामपुरा, मूलचंद गुर्जर, गोपीराम सैनी, पवन पूनिया सोमासी, सांवरमल, श्यामलाल और कपिल ढाका ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेला समिति के सदस्यों ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

अग्नि नृत्य रहा मुख्य आकर्षण

मेले के दूसरे दिन रविवार को पारंपरिक ऊंट-घोड़ी नृत्य का आयोजन हुआ। घोड़ी द्वारा प्रस्तुत अग्नि नृत्य श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गोगामेड़ी के भक्तों के साथ निशानों पर धोक लगाकर मन्नतें मांगी। मेले में विशेष रूप से पहुंचे गोगा भक्तों का मेला समिति की ओर से सम्मान भी किया गया। मेले के सफल आयोजन पर मेड़ी के भगत धर्मपाल सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं, अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles