[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाज कल्याण बालिका छात्रावास में राष्ट्रीय संकल्प समारोह: छात्राओं ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समाज कल्याण बालिका छात्रावास में राष्ट्रीय संकल्प समारोह: छात्राओं ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प

समाज कल्याण बालिका छात्रावास में राष्ट्रीय संकल्प समारोह: छात्राओं ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत विभाग, चूरू एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत समाज कल्याण बालिका छात्रावास में राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निरीक्षक राधेश्याम रहे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. महेंद्र खारड़िया एवं डॉ. कमल वशिष्ठ रहे। संचालन प्रोफेसर हरीश ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हितेश सोनी, शहजाद अली, रामजी लाल तथा समाज कल्याण बालिका छात्रावास की प्रीता, इंद्रा, सुमन सहित छात्राएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में छात्राओं के लिए भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। छात्राओं ने दीवार पर हस्ताक्षर कर नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।

मुख्य अतिथि राधेश्याम ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और परिवार एवं समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

Related Articles