कांग्रेस-भाजपा के सभी पार्षद बाड़ेबंदी में गए:दोनों ही पार्टियों में क्रॉस वोटिंग का डर, कल 10 बजे से होगी सभापति पद की वोटिंग
कांग्रेस-भाजपा के सभी पार्षद बाड़ेबंदी में गए:दोनों ही पार्टियों में क्रॉस वोटिंग का डर, कल 10 बजे से होगी सभापति पद की वोटिंग
सीकर : सीकर में कल 10 बजे से सभापति पद के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले अब कांग्रेस और भाजपा ने सभी पार्षदों को बाड़ेबंदी में ले लिया है। दोनों ही पार्टियों में एक-दो ऐसे पार्षद थे जो जीत हासिल करने के बाद बाड़ेबंदी में नहीं गए थे लेकिन शनिवार दोपहर बाद उन्हें भी पार्टी ने बाड़ेबंदी में बुला लिया है।
अब कल मतदान के दिन 21 सितंबर को सभी पार्षदों को पार्टी द्वारा मतदान के लिए सीकर नगर परिषद लाया जाएगा। सभापति पद के लिए यहां 10 बजे से मतदान होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद वोटों की गिनती होगी। परिणाम भी कल ही जारी हो जाएगा।
इसके बाद 22 सितंबर को उपसभापति पद का चुनाव होगा। जिसमें 10 बजे बैठक होगी और 11 बजे नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 11:30 नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। और यदि आवश्यकता हुई तो दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद परिणाम जारी हो जाएगा।
सीकर में इस बार नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 38 सीट हासिल की। जो बहुमत से पांच ज्यादा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी 22,निर्दलीय 4 और RLP का एक पार्षद चुनावी मैदान में है। कांग्रेस पार्टी के पास भले ही बहुमत से ज्यादा पार्षद हो लेकिन उन्हें क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। वहीं भाजपा इस बार जोड़तोड़ की राजनीति करके अपना बोर्ड बनाना चाहती है।
सीकर नगर परिषद में इस बार कांग्रेस से सभापति पद के लिए खतीजा बानो मैदान में है। जो इस बार चौथी बार पार्षद बनी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कंचन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
सीकर नगर परिषद में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए
सीकर में कल सभापति पद के लिए होने वाले मतदान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। कल नगर परिषद एरिया में 1 ASP,6 इंस्पेक्टर सहित 100 से ज्यादा लोगों का पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा
कल भी विजय जुलूस पर रहेगी पाबंदी
सीकर में सभापति पद का चुनाव जीतने वाला प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकता है। वरना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2385621


