[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में शाही लवाजमे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन:5 दिन चला मुनवाड़ी गणेश महोत्सव, 1008 मोदक का भोग लगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़

लक्ष्मणगढ़ में शाही लवाजमे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन:5 दिन चला मुनवाड़ी गणेश महोत्सव, 1008 मोदक का भोग लगा

लक्ष्मणगढ़ में शाही लवाजमे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन:5 दिन चला मुनवाड़ी गणेश महोत्सव, 1008 मोदक का भोग लगा

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के न्यामा बाजार में स्थित मुनवाड़ी गणेश पूजा स्थल पर पिछले पांच दिनों से चल रहा गणेश महोत्सव शनिवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। महोत्सव के दौरान हर दिन सुबह-शाम विशेष पूजा और महाआरती की गई। पंडित अनिल त्रिवेदी की देखरेख में श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ हुआ। भगवान गणपति को हर दिन 1008 मोदक के लड्डूओं का भोग लगाया गया।

शनिवार को हुआ विसर्जन

शनिवार शाम को पूजा स्थल से शाही लवाजमे, ढोल-नगाड़ों और भजन मंडलियों के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकली। यह यात्रा शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए सेठों के जोहड़े पहुंची। सेठों की जोहड़ी पर सामूहिक आरती और मंत्रोच्चार के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

वहीं, लक्ष्मणगढ़ कस्बे में कुछ और जगहों पर भी गणेश महोत्सव चल रहा है। सदाबहार मोहल्ला स्थित शिखरबंद गणेश पूजा स्थल, श्री गोपीनाथ गणेश पूजा महोत्सव, सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव केड़ियों का नोहरा, माकड़िया बालाजी गणेश पूजा महोत्सव और गणपति की फौज गणेश पूजा महोत्सव 11 दिनों के हैं। इन पंडालों में भगवान गणपति विराजमान हैं। यहां हर दिन सुबह और शाम पूजा-अर्चना व आरती की जा रही है। गणपति का खास श्रृंगार किया जाता है। सुबह और रात की संगीतमय आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं।

पक्की प्याऊ के पास आयोजित गणपति की फौज गणेश पूजा महोत्सव में शनिवार रात भजन संध्या हुई। यह 11 दिवसीय महोत्सव खास तौर पर मोहल्ले के बच्चों द्वारा मिलकर आयोजित किया जाता है। महोत्सव की पूरी व्यवस्था, पूजा और भगवान गणपति का श्रृंगार लगातार 11 दिनों तक मोहल्ले के बच्चों की टीम ही करती है। बच्चों द्वारा आयोजित किए जा रहे इस महोत्सव में भक्त भी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62