[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महर्षि दधीचि जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने किया मां दधिमती का सामूहिक मंगल पाठ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महर्षि दधीचि जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने किया मां दधिमती का सामूहिक मंगल पाठ

महर्षि दधीचि जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने किया मां दधिमती का सामूहिक मंगल पाठ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर में महर्षि दधीचि जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महिला मंडल की ओर से मां दधिमती का संगीतमय सामूहिक मंगल पाठ किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भजनों के साथ मंगल पाठ कर मां दधिमती का षोडश श्रृंगार किया और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में राधिका दाधीच, कृतिका दाधीच, धन्वी दाधीच, सरला देवी, लीलावती, मंजू सूटवाल, मीनू पाटोदिया, श्वेता दाधीच और कांता दाधीच सहित महिला मंडल की सदस्यों ने संगीतमय मंगल पाठ किया।

19 सितंबर को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

महर्षि दधीचि जन्मोत्सव के अवसर पर 19 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 9 बजे पूजा-अर्चना एवं आरती होगी। इसके बाद बाल सम्मेलन, मेहंदी प्रतियोगिता और विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस दौरान स्वर्गीय नंदलाल रिणवा की स्मृति में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भी होगा।

शाम को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा काली माता मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए जती जी उपासरे स्थित बालाजी मंदिर पहुंचेगी और वहां से वापस काली माता मंदिर पहुंचेगी। आयोजकों की ओर से जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77