निराधनूं में बाबा रामदेव मेले की तैयारियां तेज: 20 सितंबर को जागरण, 21 को कबड्डी दंगल; महिला ओपन कबड्डी पहली बार बनेगी आकर्षण
निराधनूं में बाबा रामदेव मेले की तैयारियां तेज: 20 सितंबर को जागरण, 21 को कबड्डी दंगल; महिला ओपन कबड्डी पहली बार बनेगी आकर्षण
निराधनूं : गांव में बाबा रामदेव मेले के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति एवं ग्रामीणों की बैठक गुरुवार देर शाम आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग कर मेले को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति सदस्य मनोज कुमार सैन ने बताया कि 20 सितंबर को रामवतार मारवाड़ी एंड पार्टी के कलाकारों की ओर से रात्रिकालीन जागरण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 21 सितंबर को कबड्डी दंगल प्रतियोगिता होगी।
सैन ने बताया कि गांव में युवाओं ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब 25 वर्ष पहले इस मेले की शुरुआत की थी। तभी से हर वर्ष मेले का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय मेले में पुरुष ओपन कबड्डी, महिला ओपन कबड्डी, एकल ग्रामीण कबड्डी सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बार महिला ओपन कबड्डी दंगल की शुरुआत को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति की ओर से मेले के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
बैठक में दिनेश सिंह चारण, इसपाक खान, महेंद्र कुमार मीणा, इंद्र सिंह चारण, राजेंद्र कुम्मावत, जयवीर सिंह, रियाज खान, अमर सिंह शेखावत और महेंद्र सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2384511


