[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता का संदेश:यात्रियों को कचरा न फेंकने और प्लास्टिक से दूरी बनाने की सीख दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता का संदेश:यात्रियों को कचरा न फेंकने और प्लास्टिक से दूरी बनाने की सीख दी

चूरू रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता का संदेश:यात्रियों को कचरा न फेंकने और प्लास्टिक से दूरी बनाने की सीख दी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों ने एक खास नजारा देखा। यहां कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत हुआ, जिसका मकसद लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था।

नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों को बताया गया कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और डस्टबिन का इस्तेमाल करें। उन्हें प्लास्टिक से दूर रहने और रेलवे परिसर को साफ रखने की सलाह भी दी गई। कलाकारों ने समझाया कि स्टेशन को साफ रखना सिर्फ रेलवे का काम नहीं, बल्कि हर यात्री की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर रेलवे स्टेशन सुविधा प्रबंधक राकेश भाकर, हित निरीक्षक मोइनुद्दीन और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा समेत कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नुक्कड़ नाटक में चेतना सोनी, सूर्यप्रकाश नायक, प्रताप शर्मा, ज्योति सैनी और मानवी सेवी ने शानदार अभिनय किया। उनकी प्रस्तुति और संवादों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आम लोगों का ध्यान खींचा। स्काउट गाइड्स ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।

नुक्कड़ नाटक देखने के लिए स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कलाकारों के काम की तारीफ की और इसे स्वच्छता का संदेश देने का एक अच्छा तरीका बताया। इस कार्यक्रम से यात्रियों को स्टेशन और ट्रेनों में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles