[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जिलास्तरीय सम्मेलन:शिक्षक हित की मांगों पर एकमत बने रहने का किया आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जिलास्तरीय सम्मेलन:शिक्षक हित की मांगों पर एकमत बने रहने का किया आह्वान

सुजानगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जिलास्तरीय सम्मेलन:शिक्षक हित की मांगों पर एकमत बने रहने का किया आह्वान

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में शुक्रवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान का दो दिवसीय जिला स्तरीय दो शैक्षिक सम्मेलन नागरिक परिषद राजकीय स्कूल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ रणजीत सिंह भींचर ने शिक्षकों की भूमिका पर कहा कि शिक्षक समय की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा- शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि निधि छीम्पा ने बताया- प्रार्थना सभा को प्रभावी बनाया जाए। रामेश्वर लाल खीचड़ ने आह्वान किया कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की नीति बनाने, वेतन विसंगति दूर करने, सभी श्रेणी की पदोन्नति करने, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को पूर्णतया मुक्त जाने, पुरानी पेंशन योजना चालू रखी जाने, आरजीएचएस योजना लाभ का सुचारू रूप से मिलने आदि मांगों को लेकर महासंघ एकमत है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौड़, संभाग संगठन मंत्री कृष्ण कुमार सैनी, जिला मंत्री चिरंजीलाल लाल सैनी सहित जिले भर से आए शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय शाखा के अध्यक्ष कमल जाखड़, मंत्री मनोज कुमार शर्मा, प्रिंसिपल महमूद हसन ने भामाशाह इकबाल परिहार व नोपाराम मंडा का स्वागत किया।

अतिथियों का स्वागत मोनिका झुरिया, सुशीला सैन, माया चौधरी, कमला चौधरी, बेला पारीक, वंदना, लक्ष्मण खत्री, अशोक कुमार, बसंत, गोरधन, गोविंद प्रजापत, विद्याधर मेघवाल, हरि गोदारा आदि ने किया। कार्यक्रम में अब्दुल सत्तार पड़िहार व रामावतार शर्मा ने सह संयोजक की भूमिका निभाई। संचालन पूनमचंद सारस्वत व रंजन अत्रि ने किया।

Related Articles